बरेली: थाना बारादरी के जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में जलाभिषेक के बाद घर वापस पहुंचा कावड़यों का जत्था
थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में शहानूरी मस्जिद के पास पिछले साल हुए विवाद के बाद, कल रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से कावड़ियों का जत्था शहानूरी मस्जिद के पास से निकल गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने वापसी में कावड़ियों के जत्थे का रूट चेंज कर दिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में जलाभिषेक कर कावड़ियों का जत्था वापस पहुंचा घर।