मंझनपुर: पवैया प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल की जिद से टूट जाएगा नेशनल खेलने वाली बेटियों का सपना
पवैया प्राइमरी स्कूल मे बना खेल का मैदान अब खत्म हो जाएगा। खेल मैदान पर प्रैक्टिस कर 150 बेटियो ने नेशनल-स्टेट प्रतियोगिताओ मे मेडल हासिल किया है। मैदान पर प्रिंसिपल के बुलडोजर से आहात बेटियो ने शनिवार को प्रिंसिपल दफ्तर घेर कर अपने मेडल वापस मांगे। इस दौरान बच्चो व प्रिंसिपल के बीच काफी देर तू तू- मै मै हुई।