खजनी: गोरखपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, अंडरपास के पास बाइक सवार दो किशोरों की हुई दर्दनाक मौत
गोरखपुर जनपद में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भूमिधर अंडरपास के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बनकटी बुजुर्ग निवासी कुनाल सिंह (19) और नवाब हाता निवासी आदम खान (16) बाइक से सिकरीगंज की ओर जा रहे थे। अंडरपास के करीब पहुंचते ही ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई।