मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी, बच्ची सहित 2 की मौत, 3 घायल
एलाऊ थाना क्षेत्र के जागीर चौराहे के पास बुधवार की शाम एक कार का टायर फटने से कार अन्यंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार राम देवी ओर 8 वर्षीय प्रियांशी की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।