रोहिणी: गोरखपुर से प्रेमिका को मनाने आया युवक, जान से हाथ धो बैठा! प्रेमिका के घर के पास हत्या, 2 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार
गोरखपुर के रहने वाले 25 साल के मनीष की हत्या की गुत्थी विजय विहार पुलिस ने सुलझाकर दो नाबालिक सहित 6 को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी राजीव रंजन ने आज सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान करण उर्फ डोरीमोन, आकाश, सुमित और राहुल के रूप में हुई। यह सभी दिल्ली के विजय विहार इलाके के रहने वाले निकले। पता चला यह मर्डर लूट के लिए की गई थी।