कन्नौज: साठियापुर में निर्माण तोड़ने वालों पर कार्यवाही की मांग, बुजुर्ग ने एसपी दफ्तर में लगाई गुहार।
कन्नौज के एसपी दफ्तर पहुंचे वृद्ध ने दबंगों पर कार्यवाही की मांग रखी हैं। साठियापुर निवासी बुजुर्ग ने अनुदान के रुपए से बने शौचालय को तोड़ने का आरोप लगाया है। तोड़फोड़ करने और गाली गलौज करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग रखी है।