मऊरानीपुर: मऊरानीपुर के नवादा घाट पर धड़ल्ले से अवैध बालू खनन, ट्रैक्टरों से दिन-रात हो रहा खेल
मऊरानीपुर तहसील के नवादा घाट पर अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टरों के जरिए दिन-रात बालू का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में ट्रैक्टरों से बालू ढोते हुए देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर सख्त कार्रवाई की