शामगढ़: भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में वरिष्ठ जनों का दुपट्टा पहनाकर किया गया सम्मान
भारतीय जनता पार्टी मंडल शामगढ़ द्वारा अध्यक्ष नीलकमल राजेश मेहता के द्वारा महामंत्री दरबारसिह किलगारी के नेतृत्व में,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में आगर गांव के अंदर रखे गए आयोजन,में शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न की गई, बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए नजर आए, बुथ स्तरीय संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया