बरेली के फरीदपुर में नशे के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर राहुल और उसकी सहयोगी शांति कुमारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर इलाके में लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी करने और नेटवर्क फैलाने का आरोप है।फरीदपुर थाना पुलिस के अनुसार, तस्कर राहुल बरेली के थाना सिरौली का है।