हाथरस: गांव महो में शादी समारोह में आए बालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव महो में शादी समारोह में शामिल होने आए एक 9 वर्षीय बालक की अज्ञात वाहन टक्कर से दर्दनांक मौत हो गई। गांव पोरा से अपने माता-पिता के साथ गांव महो शादी समारोह में आया 9 वर्षीय बालक पवन दुकान से सामान लेने गया था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बालक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।