पत्थलगांव: जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 में ग्रामवासियों को दी गई योजनाओं की जानकारी
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जशपुर में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 जन भागीदारी अभियान के तहत "जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले" अभियान ग्राम खूंटीटोली ग्राम कमतरा, पाकरगांव अन्य गांवों में शिविर लगाया गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और ग्रामवासियों को केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।