मड़ियाहू: हरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, वह मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के सुअरी पसियाही गांव निवासी यश गुप्ता अपने ननिहाल अहिरौली कुत्तू