बलिया: सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने भाजपा सरकार के बजट को लेकर जोरदार हमला बोला है। रविवार की शाम 4 बजे जारी अपने एक वीडियो संदेश में सांसद ने इस बजट को “आभासी बजट” करार देते हुए कहा कि यह न तो देश की जरूरतों को पूरा करता है और न ही आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है।