परबत्ता: परबत्ता में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल
खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क हादसा इलाहाबाद बैंक के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे