ग्वालियर गिर्द: शहर में फिर हिट एंड रन, बेकाबू कार ने ई-रिक्शे को मारी टक्कर, पांच घायल
बुधवार-गुरुवार के दरयानी रात एक बेकाबू कार ने आधी रात स्टेशन से आ रहे एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना गस्त का ताजिया राम मंदिर चौराहे के नजदीक हुई और कार चालक शराब के नशे में बताया गया है। उसने ई-रिक्शा में सवार लोगों का हाल-चाल लिए बिना वापस भागने की कोशिश की और दूसरे ऑटो को टक्कर मारता हुआ निकल भागा, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।