झालरापाटन: असनावर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 34 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत
झालावाड़ की असनावर पुलिया के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मामले की सूचना असनावर पुलिस को दि है । अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 6:00 बजे बताया कि मृतक की पहचान जीता पूरा गांव के रहने वाले 34 वर्षीय राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है।