रेवतीपुर स्थानीय थाना पुलिस ने 29 अक्टूबर को उधरनपुर गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद के बाद वांछित चल रहे 11 मे से आज चार फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई ताड़ीघाट–बारा राष्ट्रीय राजमार्ग 124-सी पर पकड़ी त्रिमुहानी के समीप घेराबंदी कर की, जहाँ सभी आरोपी किसी वाहन के इंतजार में भागने की फिराक में खड़े थे।