कहरा: आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 93वें शहादत दिवस पर पूर्व सैनिक व खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
Kahara, Saharsa | Feb 28, 2024 मंगलवार को आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 93 वां शहादत दिवस पर आजाद युवा मंच द्वारा पूर्व सैनिक व खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आजाद युवा मंच के अध्यक्ष शैलेश झा ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद समर्पण,त्याग और बलिदान के प्रतीक थे।उन्हीं के याद में देशसेवा से जुड़े पूर्व सैनिक और खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए गए ।