कुटुंबा: कुटुंबा पहुंचे यूपी के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार के पक्ष में मतदान की अपील की
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार किसान विरोधी है और यहां के किसान त्रासदी झेल रहे हैं। वे खेती से न तो अपने बच्चों की पढ़ाई करा पा रहे हैं और न ही बेटियों की शादी। उन्होंने शुक्रवार को कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।