कलेर: खलिहान में भीषण आग, बटाईदार किसान की चार बीघा रबी फसल जलकर राख; दमकल गाड़ी खराब
Kaler, Arwal | Apr 4, 2026 मेहंदिया थाना क्षेत्र के पहलेजा गांव में खलिहान में आग लगने से बटाईदार सरजू राम की चार बीघा रबी फसल जलकर राख। ग्रामीणों ने बाल्टी-ड्रम से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पड़ोसी गांव जयपुर, जई बिगहा, कोनी के लोग भी पहुंचे। फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तकनीकी खराबी से चालू नहीं हुई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया, सूचना पदाधिकारियों को दी।