सीकर के जिला परिषद सभागार में शनिवार को किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से धनतेरस के अवसर पर किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त जारी की। इस मौके पर लाभार्थी किसानों के साथ अधिकारी भी मौजूद रहे।