गिरिडीह: बिशनपुर स्थित 'एमएस सुजुकी' शोरूम में लगी आग, मची अफरा-तफरी
गिरिडीह के बिशनपुर स्थित 'एमएस सुजुकी' शोरूम में सोमवार रात आग लगने की घटना सामने आई है। जिसके बाद रात 12 बजे तक अफरा तफरी मची रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 10 बजे आग लगी जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ और कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।