गुना में राघोगढ़ तहसील के आवन में 15 से 17 नवंबर तक तीन दिवसीय वैदिक सम्मेलन और चतुर्वेद परायणम का 17 नवंबर को समापन हुआ। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, वेद मानव सभ्यता के प्राचीनतम स्रोत हैं और जीवन के विभिन्न आयामों को संतुलित करने की प्रेरणा देते हैं।