मिलान से आए दो लोगों को आईजीआई एयरपोर्ट पर 59 आईफोन समेत कई लग्जरी सामानों की तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया। कस्टम अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 69.23 लाख रुपये आंकी गई है।यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया।