हौज खास: महरौली-बदरपुर रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी ने शख्स को कुचला, दो अन्य भी घायल
मामला दक्षिणी दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड के पास का है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक शख्स को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि एक कार फुटपाथ पर जा टकराई और एक व्यक्ति को कुचलकर उसकी जान ले ली. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज होगी. जहां और दो लोगो के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।