ऊंचाहार: मलकनपुर कजियाना में आकाशीय बिजली गिरने से 2 वर्षीय बच्ची झुलसी, गृहस्थी जलकर हुई राख
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के मलकनपुर कजियाना गाँव में सोमवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी नईम के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने पर नईम की 2 वर्षीय बच्ची अप्सरा मामूली रुप से झुलस गई, जबकि घर में रखी हजारों रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो गई, वहीं इस घटना के सम्बंध में एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि लेखपाल को भेजा जा रहा है।