जसवंतनगर: जसवंतनगर के कचौरा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, अन्य तीन घायल
कचौरा बाईपास पर सिरहौल नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार चारों युवक लखेरा कुआं से नगला खुशाली जा रहे थे। हादसे में नगला खुशाली निवासी रईस पाल की मौत हो गई। रंजीत निवासी नगला खुशाली, पंकज निवासी ऊनवा थाना चौबिया और अजीत निवासी नगला मोती थाना भोगांव मैनपुरी गंभीर घायल हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी से सैफई इलाज क़ो भेजा है।