जांजगीर: जिले में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली का आयोजन, शहीद अग्निवीरों को दी गई श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा जिले में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत प्रथम दिवस पर शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजली देकर कार्यकम की शुरूआत की गई।