बरही: कुठिया महंगवा में लाखों रुपए की लागत से बन रही सीसी सड़क में भ्रष्टाचार का आरोप प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग
Barhi, Katni | Jun 26, 2026 बरही तहसील क्षेत्र के पंचायत कुठिया महंगवा में लाखों रुपए की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है,ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सरपंच सचिव के द्वारा सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है डस्ट मिलाकर सड़क बनाई जा रही है जिससे समय से पहले खराब हो जाएगी ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग किया