आमला तहसील आमला में 9 नवम्बर को 8 बजे करीब एक झोपडी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग थी। आग लगने से पीड़ित को 1 लाख का नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने आमला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। आमला पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के बल्ला चाल निवासी अर्पणा चौरे ने झोपडी में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी आग लगने से 1 लाख नुकसान पहुंचा है। शिकायत की जांच चल रही है।