मड़ियाहू: मड़ियाहूं में बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने किया।