लाडपुरा: कोटा लोकसभा चुनाव की मतगणना को देखते हुए जिला पुलिस हुई अलर्ट, एसपी ने दी जानकारी
Ladpura, Kota | Jun 2, 2024 लोकसभा चुनाव की 4 जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए कोटा शहर पुलिस अलर्ट हो गई है। शनिवार को शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने विशेष जानकारी देते हुए बताया कि चप्पे चप्पे पर जाप्ता तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं शहर वासियों को भी जागरूक रहने की अपील की जा रही है।