रसूलाबाद: मधु निवादा मोड़ के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, सीएचसी में उपचार के बाद दो को किया गया रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के कहिंजरी बड़ा गांव निवासी ऋषभ दुबे पुत्र सरेंद्र दुबे अपनी मां मंजू देवी के साथ बाइक से रसूलाबाद आ रहे थे वहीं कानपुर जा रहे इंदरगढ़ कन्नौज निवासी रवि पुत्र शेर सिंह व कुंवरपाल पुत्र रामेश्वर की बाइक से मधु निवादा मोड़ के समीप आमने सामने टक्कर हो गई जिससे ऋषभ दुबे,मंजू देवी व कुंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए उपचार के लिए उन्हेंCHC लाया गया