चुनार पुलिस ने जमुई अंडरपास से चार अभियुक्तों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चारों नामजद को उप निरीक्षक नरेंद्र यादव ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। चारों पर आरोप था कि तेज गति से बाइक चलाने से मना करने पर लाठी डंडे और लोहे की राड और धारदार हथियार से मारपीट किया गया था।