सिवनी: दुकली गांव में दर्दनाक हादसा: कुआं धंसा, मलबे में दबी मां-बेटी के शव 6 घंटे बाद बरामद
Seoni, Seoni | Jun 2, 2026 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के दुकली गांव में नवनिर्मित कुएं के धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार को कुएं के मलबे में तीन लोग दब गए थे। हादसे में घायल एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में दबी मां-बेटी के शव एसडीईआरएफ (SDERF) की रेस्क्यू टीम ने करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला।