बेरमो: बेरमो में कांग्रेस की समीक्षा बैठकः SIR-2026 अभियान को सफल बनाने पर जोर
Bermo, Bokaro | Jul 2, 2026 बेरमो प्रखंड के पांच नंबर यूनियन कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (BLA) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज गुरुवार को आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 'विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026)' अभियान की प्रगति की जांच करना था। बैठक में प्रत्येक बूथ की विस्तार से समीक्षा की गई।