गड़हनी: गड़हनी ब्लॉक रोड पर बने केदारनाथ मंदिर में बिराजी है मां दुर्गा, जो आकर्षण का केंद्र है
नगर पंचायत गड़हनी के ब्लॉक रोड में केदारनाथ के तर्ज पर बना पंडाल में मां दुर्गा बिराजमान है जो एक आकर्षण का केंद्र गड़हनी में बना हुआ है। सोमवार के शाम 7 बजे सप्तमी को पूजा पाठ कर मां दुर्गा का पट खुल गया। पट खुलते ही भक्तों की भीड़ जुट कर महाआरती किया। गड़हनी में चार जगहों पर अलग अलग पंडाल बना है सभी पंडाल के देख रेख करने को ले पुलिस बल तैनात की गई हैं।