मुरैना नगर: रिमझिम बारिश से मुरैना शहर का मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से राहत,फिर भी पिछले साल से 235.1 मिमी कम बरसे बादल।
आज बुधवार सुबह से मुरैना जिले में रिमझिम बारिश का दौर शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। 1 जून से 8 जुलाई तक जिले में 111.5 मिमी औसत वर्षा हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 235.1 मिमी कम है। सबसे अधिक 206 मिमी वर्षा जौरा और 8 जुलाई को पोरसा में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई।