सेन्हा: लोहरदगा SP ने दुर्गा पूजा को लेकर पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ, सुरक्षा व श्रद्धालुओं के सहयोग के दिए निर्देश
लोहरदगा जिले में लोग दुर्गा पूजा उत्साह और उमंग के साथ मना सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे लोहरदगा न्यू पुलिस लाइन में एसपी सादिक अनवर रिज़वी ने पूजा के दौरान ड्यूटी में तैनात होने वाले चौकीदारों, होमगार्ड, जिला पुलिस के जवानों और पदाधिकारियों को ब्रीफ किया।