जमुआ: तेलोडीह पंचायत सचिवालय मार्ग का पीसीसी निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी, आवागमन हुआ आसान
Jamua, Giridih | May 18, 2026 तेलोडीह पंचायत सचिवालय तक पहुंचने वाला जर्जर मुख्य मार्ग मुखिया शब्बीर आलम की पहल से काफी बेहतर हो रहा है। सोमवार को 11 बजे ग्रामीणों ने इस पर खुशी जाहिर की। बताया गया कि इस मार्ग को पर चलने में लोगों को काफी कठीनाई होती थी।लेकिन इसे पीसीसी किया जा रहा है।इसी रास्ते से स्कूल, ईदगाह, फुटबॉल मैदान और कब्रिस्तान जैसे महत्वपूर्ण स्थान जुड़े हुए हैं।