औरैया: कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर गांव में घर की सफाई करते समय महिला को कूलर से लगा करंट, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर गांव में बुधवार सुबह घर में पोछा लगा रही एक महिला की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भीखापुर निवासी कौशल्या देवी (55) पत्नी शिशुपाल सिंह घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान वह कमरे में रखे कूलर के संपर्क में आ गईं। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट उतर आया था, जिससे उन्हें जोरद