मंझनपुर: कौशांबी में ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शांतिपूर्वक संपन्न
कौशांबी में 10वीं मोहर्रम का मातमी जुलूस प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप पूरी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में निकला जुलूस निर्धारित समय पर कर्बला मैदान पहुंचा, जहां अलविदाई नौहों और मातम के साथ ताजियों का सुपुर्द-ए-खाक (फूल दफन) कर कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।