नानपारा: नानपारा में अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से घायल अधेड़ की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 47 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी जान चली गई। मृतक की पहचान ग्राम बहादुर पुरवा निवासी निशारुल हक पुत्र बशीर अहमद के रूप में हुई है। निशारुल हक नानपारा-मिहींपुरवा रोड पर स्थित ज्ञान दूध डेयरी में काम करते थे।