मुरैना नगर: महादेव नाका बना रणभूमि,ठेला आगे लगाने की जिद में फल और टिक्की विक्रेता भिड़े,दोनों पहुंचे जिला अस्पताल,जांच जारी।
मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित महादेव नाका पर आज मंगलवार दोपहर ठेला लगाने की जगह को लेकर फल विक्रेता किशन चौबे और टिक्की विक्रेता जितेंद्र खरे के बीच विवाद हो गया।कहासुनी के बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई,जिससे दोनों घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।गंभीर चोट लगने पर किशन को भर्ती किया गया है,जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।