गुना हाट रोड कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दीपावली पर्व मनाया। 20 अक्टूबर शाम को माता लक्ष्मी भगवान गणेश का विधि विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बताकर कार्यालय के बाहर पटाखे चलाएं। इस दौरान भाजपा की प्रदेश कार्य समिति और जिला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।