लाडपुरा: जवाहर नगर में बिहार निवासी कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या के बाद परिजन कोटा पहुंचे, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Mar 26, 2025 शहर के जवाहर नगर इलाके में फांसी पर लटककर आत्महत्या करने के बाद बुधवार दोपहर बिहार के नालंदा से दोपहर 3 बजे कोटा पहुँचने पर पुलिस ने मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। मृतक छात्र हर्षराज शंकर पुत्र प्रवीण शंकर पिछले वर्ष कोटा आया था और वह एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी