लाडपुरा: कोटा में भालू के बच्चे को मां से मिलाने का प्लान, पहले गत्ते में रखा था तो नहीं आई, अब पिंजरे में रखकर तैयारी शुरू
Ladpura, Kota | Mar 26, 2025 झाड़ियों में मिले भालू के शावक की मां का मूवमेंट दूसरे दिन भी नहीं मिला। विभाग की टीम ने रात को शोपुरिया से शंभूपुरा 10 किमी तक सर्च किया। इस दौरान शावक को गत्ते के कार्टन में रखकर मादा शावक के आने का इंतजार किया। लेकिन मादा शावक नहीं आई। जिसके बाद टीम शावक को वापस अभेड़ा पार्क में ले आई। अब शावक को मां से मिलाने के लिए दूसरे प्लान की तैयारी की जा रही है।