बढ़ती ठंड को देखते हुए पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड के प्रतिनिधियों ने बुधवार को दोपहर दो बजे कटकमदाग प्रखण्ड के अंचलाधिकारी सतेंद्र नारायण पासवान से मुलाकात कर प्रखण्ड के विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।