गुना में सोनाली लॉ कॉलेज पर छात्र संगठन एनएसयूआई ने नामांकन के नाम पर छात्रों से अवैध फीस वसूल करने के आरोप लगाए है। 18 दिसंबर को क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना में कुलगुरु को दिए ज्ञापन में 24 घंटे में सोनाली लॉ कॉलेज पर कार्यवाही करने और जिन छात्रों से नामांकन के नाम पर फीस वसूली है वापस करने की मांग की है।