गोपालगंज: विशम्भरपुरा गांव के पास बाइक की टक्कर से ग्वाला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोपालगंज। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन होने वाले सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के विशंभरापुरा गांव का है, जहां एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार दूध व्यवसाई की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।